Newsमध्य प्रदेश

बुरहानपुर में जुटेगी देशभर की नारी शक्ति, जिजाऊ ब्रिगेड का राष्ट्रीय अधिवेशन 28-29 मार्च को

नारी स्वाभिमान, सामाजिक जागरूकता और महिला नेतृत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से जिजाऊ ब्रिगेड का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 और 29 मार्च को ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेशों से सैकड़ों महिला प्रतिनिधि शामिल होकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श करेंगी।
राजमाता जिजाबाई के आदर्शों से प्रेरित जिजाऊ ब्रिगेड महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। यह संगठन पुरुषोत्तम खेडेकर द्वारा स्थापित मराठा सेवा संघ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित एक प्रमुख संगठन है, जो देश और विदेश में भी अपनी सक्रियता के लिए जाना जाता है।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निर्मला ताई पाटील के नेतृत्व में जिजाऊ ब्रिगेड शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सामाजिक सुधार और अंधविश्वास उन्मूलन जैसे विषयों पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button