Newsमध्य प्रदेश
“देशभक्ति के सम्मान में छिंदवाड़ा अव्वल : राज्यपाल ने कलेक्टर हरेंद्र नारायण को किया सम्मानित”
सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2025 में लक्ष्य से अधिक राशि संग्रह पर मिली ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र

छिंदवाड़ा- देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए छिंदवाड़ा जिले को गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा प्रदाय सशस्त्र सेना झंडा दिवस ट्रॉफी 2025 एवं प्रशंसा पत्र आज कलेक्ट्रेट चेम्बर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर देवेंद्र सिंह तोमर (सेवानिवृत्त) तथा कल्याण संयोजक राजेश पाटिल द्वारा अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण को सौंपे गए।
यह सम्मान सशस्त्र बल झंडा दिवस 2025 के अवसर पर छिंदवाड़ा जिले द्वारा लक्ष्य से अधिक राशि संग्रह करने तथा सैनिक कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने पर प्रदान किया गया है।

इस उपलब्धि से जिले में गौरव और उत्साह का माहौल है। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना हो रही है।



