Newsमध्य प्रदेश

शौर्य संकल्प योजना के तहत युवाओं में जगा देशसेवा का जज़्बा

KMC इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस में सेना भर्ती एवं अग्निवीर योजना पर विशेष व्याख्यान आयोजित

छिंदवाड़ा_ मध्य प्रदेश शासन की “शौर्य संकल्प योजना” के अंतर्गत दिनांक 23 मई 2026 को अशासकीय के.एम.सी. इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस, पोआमा, छिंदवाड़ा में विद्यार्थियों हेतु सेना भर्ती एवं अग्निवीर योजना विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा के कल्याण संयोजक सूबेदार राजेश पाटिल (सेवानिवृत्त) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया, अग्निवीर योजना, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा की तैयारी सहित सेना में उपलब्ध विभिन्न कैरियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में सूबेदार पाटिल ने कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना ही युवाओं को सफलता के शिखर तक पहुंचाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशसेवा के लिए आगे आने और सेना भर्ती में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेना भर्ती से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका सूबेदार पाटिल ने सरल एवं विस्तारपूर्वक समाधान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेना के प्रति जागरूकता और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेना भर्ती संबंधी सही एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना रहा। संस्थान प्रबंधन ने इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button