देश

उत्तराखंड में SSC पेपर लीक मामला, सीएम धामी ने ली CBI जांच की पहल

उत्तराखंड
उत्तराखंड में SSC पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने CBI जांच की घोषणा कर दी है. जानकारी के लिए बता दें कि बीते आठ दिनों से युवा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और CBI जांच की मांग भी छात्रों द्वारा की जा रही थी. जिसके बाद आज मुख्यमंत्री धामी ने मामले को लेकर CBI जांच का आदेश दिया है.

युवाओं से मिलने पहुंचे सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेपर लीक मामले को लेकर पिछले आठ दिनों से प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे.

हम CBI जांच की सिफारिश करते हैं- धामी
पेपर लीक मामले पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘आप सभी चाहते हैं कि इसकी सीबीआई जांच हो. इसलिए, मैं आप सभी से कह रहा हूं, ताकि आपके मन में कोई संदेह न रहे, हम सीबीआई जांच की सिफारिश करते हैं. पिछले कुछ दिनों से एसआईटी जांच चल रही है. आपने यह भी देखा है कि सभी जगह से तथ्य जुटाए जा रहे हैं’.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button