Newsमध्य प्रदेश

“सरकार UGC एक्ट पूरी तरह वापस ले” — शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती

छिंदवाड़ा- द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज अपने अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे, जहां उनके शिष्यों ने भव्य स्वागत किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पादुका पूजन कर आशीर्वाद लिया।  वही पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साधुओं का कार्य दादागिरी करना नहीं, बल्कि सिद्धांतों का पालन करवाना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इसे दादागिरी कहते हैं, उन्हें पहले यह समझना चाहिए कि धर्माचार्य समाज को सन्मार्ग पर चलाने के लिए होते हैं।
उन्होंने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद जी सिद्धांतों के पालन की बात कर रहे हैं और यही संत समाज का दायित्व है। साधु और आचार्य समाज को दिशा देने के लिए होते हैं, न कि किसी प्रकार का दबाव बनाने के लिए।
जबलपुर और अन्य शहरों में हाल के तनावपूर्ण माहौल पर बोलते हुए शंकराचार्य ने कहा कि देश में ऐसे भी लोग हैं जो यहां जन्म लेने के बाद भी इस राष्ट्र को अपना नहीं मानते। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट रहकर अपनी आस्था और परंपराओं की रक्षा करनी चाहिए।
गौ हत्या रोकने की अपील करने वाले एक मुस्लिम विधायक के बयान का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी गौ रक्षा की बात करता है, वह धन्यवाद का पात्र है, चाहे वह किसी भी समुदाय से क्यों न हो।
यूजीसी एक्ट को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस एक्ट में संशोधन करने के बजाय इसे पूरी तरह वापस लेना चाहिए, क्योंकि देश में पहले से ही सभी वर्गों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पर्याप्त कानून मौजूद हैं।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए धर्म और राष्ट्र के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उनके आगमन से छिंदवाड़ा के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button