Newsमध्य प्रदेश

ज्ञानदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा का जलवा जारी, मध्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार बनाया स्थान, 

जिला स्तर पर कक्षा दसवीं की परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों की सूची

छिंदवाड़ा : अमरवाड़ा की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र हरिओम साहू ने कृषि संकाय में 97.2% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। हरिओम ने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं।

इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नगर को गौरव का अनुभव हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विद्यालय की छात्रा मौली नेमा ने कला संकाय में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

शिक्षकों ने दी बधाई

छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक एक सोनी, प्राचार्य एनके सोनी और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हरिओम साहू को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और आगे भी विद्यार्थियों को इसी तरह प्रोत्साहित किया जाएगा।

जिला स्तर पर कक्षा दसवीं की परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों की सूची
1. जय श्री जुनकर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पांढुरना – 490 अंक
2. प्रज्ञा भायदे उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा -490 अंक
3. मुस्कान यादव- ग्लोबल इन्नोवेटिव स्कूल-489 अंक
4. दिशा साहू हायर सेकेंडरी स्कूल बनगांव -489 अंक
5. अथर्व वाडेकर- शासकीय नोनिया करवल स्कूल -489 अंक
6. सूर्यांश राय – शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चौरई -489 अंक
7.लक्षिका करडेट gaysons पब्लिक स्कूल पांढुरना-488 अंक
8. तनिष्क पटेल – राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल घोड़ाबाड़ी छिंदवाड़ा -488 अंक
9 कनिका चौरिया – ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चाँद -488 अंक
10 हर्षिता साहू -ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चाँद -488 अंक
11.रिदा अंजुम – विडसम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल परासिया-488 अंक
12. वंशिका चौरसिया – नोनिया करबल स्कूल छिंदवाड़ा -488 अंक
13. श्रेया थापा- हायर सेकेंडरी स्कूल पांढुरना -488 अंक

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button