Newsमध्य प्रदेश
प्रणव शर्मा बने परशुराम दल के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष, ब्रह्म समाज में खुशी की लहर

छिंदवाड़ा- परशुराम दल संगठन द्वारा छिंदवाड़ा जिले में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए युवा समाजसेवी प्रणव शर्मा (पिता – देव कुमार शर्मा) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परशुराम दल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र उपाध्याय जी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा धर्म जी शर्मा द्वारा की गई।

जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे छिंदवाड़ा जिले के ब्रह्म समाज एवं वरिष्ठजनों में हर्ष का माहौल बन गया। समाज के लोगों ने प्रणव शर्मा को बधाइयां देते हुए उनका मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य और सफल नेतृत्व की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गौ रक्षा जिला अध्यक्ष एवं विप्र पुरोहित सेवा संगठन के अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, पंचगव्य विशेषज्ञ पंडित राजेश शर्मा स्वदेशी, आचार्य दयाराम शर्मा जी, नंदकिशोर शर्मा जी, गौ रक्षा प्रमुख अनु शर्मा जी, क्षितिज तिवारी जी, अर्पित पांडे जी, आचार्य रुपेश तिवारी जी, मनोज दुबे जी, केशव दुबे जी, अजय शर्मा जी, प्रकाश शर्मा जी, तरुण शर्मा जी, हरिओम तिवारी जी, प्रकाश शुक्ला जी सहित जिले के अनेक समाजजनों ने उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
सभी उपस्थित लोगों ने परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा धर्म जी शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र उपाध्याय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी अनुशंसा से हुई यह नियुक्ति संगठन को जिले में नई मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रणव शर्मा अपने नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा और संगठन विस्तार के कार्यों को नई दिशा देंगे।



