Newsमध्य प्रदेश

काराबोह रिंगरोड पर जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की रेड, 23 जुआरी गिरफ्तार, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के आरोपी, 3.10 लाख रुपये नगद, 23 मोबाइल व 5 कारें जब्त

छिंदवाड़ा जिले में जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काराबोह रिंगरोड बायपास पर चल रहे जुए के एक बड़े फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश देकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कुल 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 3 लाख 10 हजार 300 रुपये नगद, ताश की गड्डी, 23 मोबाइल फोन और 5 कारें जब्त की गई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को भ्रमण के दौरान काराबोह रिंगरोड बायपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलने की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में डीएसपी ललित बैरागी ने थाना देहात और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस टीम ने रात में काराबोह रिंगरोड बायपास क्षेत्र में दबिश देकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 23 लोगों को मौके से पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 10 हजार 300 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, 23 मोबाइल फोन और 5 कारें बरामद की गईं। पुलिस ने सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के 10 आरोपी शामिल
कार्रवाई में महाराष्ट्र के नागपुर और अमरावती जिलों के 10 आरोपी भी पकड़े गए हैं, जिनमें रतनाकर ताकडे, राजू गोहे, शेख सिराज, अजय तिवारी, आकाश चौहान, शुभम तायवडे, अंकुश पाटिल, गौरव मोण्डे, कुनाल बरोडे और अंकुश मोहोट शामिल हैं।
छिंदवाड़ा के 12 आरोपी गिरफ्तार
वहीं छिंदवाड़ा जिले के 12 आरोपी भी पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए हैं, जिनमें दानेश, अम्बर साहू, शहवास खान, पंकज कुमरे, अनिकेत साहू, अभिषेक उर्फ अन्नु यादव, अक्षय मालवी, तनवीर शाह, हीरालाल बाथरे, देशराज उर्फ देवा धानुक, शेख साजिद और नीरज बुनकर शामिल हैं।
बैतूल का एक आरोपी भी पकड़ा गया
इसके अलावा बैतूल जिले के सुभाष हनोते को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम की रही मुख्य भूमिका
इस कार्रवाई में डीएसपी ललित बैरागी, निरीक्षक जी.एस. राजपूत, आशीष धुर्वे, दुर्गेश तिवारी, महेश अहिरवार, हर्ष नागले, नारायण बघेल, राजेश रघुवंशी, संदीप राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button