Newsमध्य प्रदेश
समग्र विकास में अव्वल पोदार इंटरनेशनल स्कूल, कुश सिंह का ‘धर्मा प्रोडक्शन’ में चयन

छिंदवाड़ा- नागपुर रोड स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा और समग्र विकास के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। स्कूल की प्राचार्य स्वाति चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ द्वारा स्कूल को समग्र विकास के लिए नंबर-1 रैंक प्रदान की गई है।

स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए प्राचार्य ने बताया कि यहाँ के छात्र कुश सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। कुश सिंह का चयन धर्मा प्रोडक्शन में कोडिंग प्रेजेंटेशन के लिए हुआ है।
यह उपलब्धि दर्शाती है कि स्कूल पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी कौशल पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। पोदार स्कूल का इतिहास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से गहराई से जुड़ा हुआ है।इस संस्थान की स्थापना 1927 में हुई थी। महात्मा गांधी ने आनंदीलाल पोद्दार ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं, जो स्कूल के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।वर्ष 2027 में यह शिक्षण संस्थान अपने गौरवमयी 100 साल पूरे करने जा रहा है।
स्कूल न केवल सामान्य बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी एक बेहतर वातावरण तैयार कर रहा है।
जिला शिक्षा कार्यालय के सीडब्ल्यूएसएन प्रमुख द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति स्कूल के समर्थन और संवेदनशीलता की सराहना की गई है।

इसके देश भर से कुल स्कूल 150, पार्टनर स्कूल 123,
कुल विद्यार्थी 2.5 लाख से अधिक हुआ। पत्रकारों से बात करते हुए प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय स्कूल के समर्पित स्टाफ, अनुशासित विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।” छिंदवाड़ा के लिए यह गौरव की बात है कि यहाँ का एक संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और गांधीवादी मूल्यों को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़कर आगे बढ़ रहा है।



