Newsमध्य प्रदेश

चंद दिनों पहले हुई शादी, मायके आई तो प्रेमी संग फरार, पुलिस में पहुंचा मामला तो निकली नाबालिग, ऐसे खुला राज

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक नाबालिग लड़की की शादी का मामला सामने आया है। लड़की की उम्र 17 साल 5 महीने थी जब उसकी शादी 10 मई 2025 को हुई थी। हालांकि, प्रशासन को इस शादी की जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने की कार्रवाई

लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लड़की को दस्तयाब किया और उसका आधार कार्ड देखा, जिससे पता चला कि वह नाबालिग है। वर-वधू पक्ष सहित प्रेमी पर मामला दर्ज कर सभी को अभिरक्षा में ले लिया गया है।

थाना प्रभारी का बयान

चौरई थाना प्रभारी गणपत युईके ने बताया कि “चौरई थाना अंतर्गत क्षेत्र में 10 मई को एक लड़की का बाल विवाह कर दिया गया था। चूंकि उस समय किसी के द्वारा प्रशासन को सूचना नहीं दी गई थी कि बाल विवाह हो रहा है, क्योंकि प्रशासन को पता भी नहीं चला। लड़की विवाह के बाद ससुराल चली गई, चंद दिनों तक ससुराल में रही, उसके बाद वापस मायके आ गई। 12 जून को मायके से एक लड़के के साथ भाग गई। परिजनों की शिकायत पर गुम इंसान कायम किया गया, जो कल भगा के ले जाने वाली लड़की के साथ दस्तयाब हो गई। तो जांच में देखा गया तो उसकी आयु 17 साल 5 माह की थी।”

दो मामले दर्ज

गणपत युईके ने आगे बताया कि “उनको समझाइश दी गई और फिर दो मामले बनाए गए। परिजन और वधू पक्ष के लोगों ने नाबालिग का बाल विवाह किया, इसका एक अलग प्रकरण बनाया गया है, जिसमें गुनहगार मायके वाले और ससुराल वाले हैं। और जो लड़का लड़की को भगा कर ले गया था, उसके विरुद्ध अपहरण और बलात्कार का मामला बनाया गया है। दोनों मामलों से संबंधित आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया गया है, विवेचना जारी है।”

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने बालविवाह अधिनियम संरक्षण 2006 के तहत कार्यवाही की है। प्रेमी पर अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अभी जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button