मध्य प्रदेशराज्य

अर्धनारिश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भव्य महाशिवरात्री महोत्सव का शुभारंभ

पांढुर्णा जिले के मोहगांव हवेली अर्धनारिश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 22 फरवरी से 02 मार्च तक होने जा रहे भव्य महाशिवरात्री महोत्सव का आज शुभारंभ हो चुका है जिसमें आज प्रातः 6ः30 बजे महाआरती के साथ सुबह 9 बजे कलश एवं घट स्थापना 10 बजे दिप प्रज्वलन, 11 बजे धर्म ध्वज परिवर्तन 12ः30 बजे कलश यात्रा का आगमन हुआ वही 02 बजे अंतरास्ट्रीय कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी के श्रीमुख से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
इस अवसर पर पुर्व नगर परिषद सौसर अध्यक्ष संजय राठी, नगर परिषद मोहगांव अध्यक्ष संदिप घाटोडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारि गर्मेजी, संस्थान अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा संस्थान पुर्व अध्यक्ष, पार्षदगण एवं समस्त नगरवासी आदि उपस्थित थे. आपको बतादे की श्री क्षेत्र अर्धनारिश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान मोहगांव में यह भव्य महोत्सव वीगत 78 वर्षो से मनाया जा रहा है जिसमें यह 78वा भव्य दिव्य महोत्सव दिनांक 22 फरवरी से 02 मार्च तक आयोजित होगा, भागवत कथा समापन के पश्चात रात्री 08 बजे से श्री हरि किर्तन ह.भ.प.ज्ञानेश्वर महाराज भुतेकरजी के श्रीमुख से संपन्न होगा.
मोहगांव हवेली अर्धनारिश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए एक विशेष पूजा स्थल है, जो अर्धनारिश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है। यह पूजा स्थल भगवान शिव के अर्धनारिश्वर रूप को दर्शाता है, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती के एक साथ होने का प्रतीक है.
महोत्सव के दौरान, मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाते हैं, जिनमें भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए विशेष पूजा सामग्री का उपयोग किया जाता है। महोत्सव के दौरान, मंदिर में एक विशेष माहौल बनता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों का जमावड़ा लगता है.
सौसर से मंगल सिंह सोलंकी की रिपोर्ट
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button