छत्तीसगढ़राज्य

तस्करी की महंगी सवारी: लग्जरी कार से पकड़े गए 3 आरोपी, जेल में मनाएंगे दिवाली

बलरामपुर

जिले में पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार और तस्करी पर शिंकजा कस रही है. इसी कड़ी में वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यूपी से आ रही लग्जरी कार की चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप और कैश बरामद किया गया है. 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली की यूपी के बनारस की ओर से एक लग्जरी इनोवा कार (UP 70 ED 7121) में प्रतिबंधित कफ सिरप परिवहन किया जा रहा है. जिसके बाद नाकेबंदी कर कार को रोका गया, चेकिंग के दौरान 5 कार्टून में 495 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (मात्रा 49.5 लीटर) मिला. वहीं 73,755 नगद कैश भी बरामद किया गया.

पुलिस ने तीन युवकों पर कार्रवाई करते हुए एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज किया. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी — नागेश्वर यादव, अतुल यादव, और सुशीत उर्फ पिंटू यादव. सभी सरगुजा के निवासी हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button