Newsमध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा गौरव दिवस : स्वच्छता, स्वास्थ्य और संस्कृति का उत्सव

छिंदवाड़ा-नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा 1 से 5 सितम्बर तक छिंदवाड़ा गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ और गौरवशाली छिंदवाड़ा के निर्माण में सहभागी बनाना है।

कार्यक्रमों की शुरुआत 1 सितम्बर को स्वच्छता अभियान से होगी, जिसमें शहर के प्रमुख स्थलों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। 2 सितम्बर को स्वच्छता थीम आधारित प्रदर्शनी व पेंटिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें विद्यार्थियों की सृजनात्मकता देखने को मिलेगी।

3 सितम्बर को वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से शहर को हरियाली का संकल्प दिलाया जाएगा, जबकि 4 सितम्बर को मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा।

समापन दिवस 5 सितम्बर को भव्य फूड फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा। इसमें ऑर्केस्ट्रा, विंचर तंबोला जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। इसी दिन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा और नगर के शहीदों के परिजनों का अभिनंदन भी किया जाएगा।

महापौर विक्रम अहके ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर गौरव दिवस के आयोजनों में शामिल हों। उन्होंने कहा कि – “यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की संस्कृति, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button