छिंदवाड़ा – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
इस संबंध में जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा शनिवार को निष्कासन आदेश जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।