Newsमध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा के आशीष बाजपेयी बने डॉ., 5G नेटवर्क सुरक्षा पर किया अनूठा शोध

छिंदवाड़ा- शहर की शांति कॉलोनी के निवासी ओम प्रकाश बाजपेयी और नीरजा बाजपेयी के सुपुत्र आशीष बाजपेयी ने शैक्षणिक जगत में नई पहचान बनाई है। मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सीहोर (मध्य प्रदेश) ने उन्हें कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

डॉ. आशीष ने अपने शोध का विषय “A Novel Approach on Application Level Security in 5G Network Technology” चुना। इस शोध में उन्होंने 5G नेटवर्क की एप्लीकेशन लेवल पर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नवीन तकनीकी उपाय प्रस्तुत किए। उनका यह कार्य वरिष्ठ शोध निर्देशक डॉ. संजय भार्गव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता-पिता, पूरे परिवार और गुरुजनों को देते हैं, जिनके सहयोग और आशीर्वाद से यह संभव हो पाया।
स्थानीय स्तर पर इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। मित्रों, परिचितों और शिक्षाविदों का कहना है कि डॉ. आशीष का शोध भविष्य में 5G नेटवर्क एवं SDQCDQ कंप्यूटर नेटवर्क तकनीक जो डॉ आशीष द्वारा खोजी गई है साइबर सुरक्षा को नई दिशा देगा और यह कार्य आने वाले समय में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button