Newsमध्य प्रदेश

नागा साधुओं की तपोस्थली में श्रद्धा की थाली: महाशिवरात्रि पर 24वां फलाहारी भंडारा, सेवा मंडल करेगा सांसद का सम्मान

छिंदवाड़ा– नागा साधुओं की तपोस्थली एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री पातालेश्वर धाम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और सेवा भाव के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में शिव शक्ति सेवा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक महालक्ष्मी मंगल भवन में आयोजित की गई, जिसमें महाशिवरात्रि पर होने वाले 24वें फलाहारी भंडारे की रूपरेखा तय की गई।
मंडल के सेवादार कृष्णा सेठिया एवं राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 फरवरी को श्री पातालेश्वर धाम परिसर में मंडल द्वारा 24वां फलाहारी भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को विविध प्रकार के फलाहारी व्यंजनों का वितरण किया जाएगा। मंडल का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा और श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करना है।
बैठक की अध्यक्षता मंडल के वरिष्ठ सेवादार जयप्रकाश गुप्ता ने की। इस अवसर पर गत वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा भंडारे को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा व्यवस्था और वितरण किए जाने वाले व्यंजनों को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
बैठक में मंडल सेवादारों एवं सांसद विवेक बंटी साहू के सम्मान का भी प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही श्री बड़ी माता मंदिर के निर्माण कार्य हेतु ₹1,11,111 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये) की सहयोग राशि प्रदान करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। यह संकल्प सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करता है।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल सेवादार संतोष गुप्ता, सुधाकर राव सावले, प्रवीण बक्षी, नरेश चौरसिया, कुंदन मिगलानी, आनंद चौरसिया, कैलाश श्रीवास्तव, मनोज चौरसिया, निलेश साहू, रविन्द्र सोनी, बब्बी ठाकुर, घनश्याम राजपूत, चैतन्य सोनी, राजेश्वर समरिया, हीरालाल साहू, अमन अम्बाडकर, अजय गुप्ता, आदित्य पाठक, दत्तात्रेय बक्षी, मुरलीधर यादव, सुधीर पाठक, अभय पांडे, राहुल गुप्ता, जगदीश उईके, हिमांशु गुप्ता सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
सनागा साधुओं की तपोस्थली में श्रद्धा की थाली: महाशिवरात्रि पर 24वां फलाहारी भंडारा, सेवा मंडल करेगा सांसद का सम्मानभी सदस्यों ने 24वें फलाहारी भंडारे को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में मंडल की ओर से राकेश साहू ने सभी उपस्थित सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित यह फलाहारी भंडारा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि मानव सेवा और सामाजिक समर्पण का भी प्रेरणादायी उदाहरण है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button