Newsमध्य प्रदेश

“हर्रई में उमड़ा तिरंगे का जनसैलाब — राजा कमलेश शाह बोले, तिरंगा है सम्मान और एकता का प्रतीक”

हर्रई (छिंदवाड़ा)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर्रई नगर में झंडा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह के नेतृत्व में हुआ।

इस ऐतिहासिक यात्रा में प्रमुख रूप से अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी अमरवाड़ा, तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ विकास भदोरिया, नगर परिषद सीएमओ अनिल कुमार देवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. (श्रीमती) रानी वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश कालंबे, बीआरसी राजकुमार सूर्यवंशी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रत्नेश बेध, थाना प्रभारी उमेश मार्को, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधवी कमलेश शाह, रामनारायण धुर्वे, मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियंक शर्मा, मनोज नेमा, शंभू दयाल साहू, श्री सीताराम डेहरिया, दीपक पांडे, सुमित गुप्ता, राकेश डेहरिया, योगेश शर्मा, शहजाद खान, देवेंद्र डेहरिया, अंशु सोनी और मोनू रजक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा हजारों की संख्या में नगर व क्षेत्रवासी शामिल हुए।

यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर देशभक्ति का अनुपम दृश्य दिखाई दिया। हर हाथ में लहराता तिरंगा, राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की गूंज ने वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे सभी तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आए।
इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह ने कहा— “झंडा हमारे सम्मान, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना है।”
यात्रा के समापन पर राष्ट्रध्वज को वंदन किया गया और सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। यह कार्यक्रम नगर व क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और हर्रई के इतिहास में एक यादगार पल के रूप में दर्ज हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button