संगठन, सेवा और संकल्प: छिंदवाड़ा में गठित हुई आयुष चिकित्सा अधिकारियों की नई कार्यकारिणी

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश – राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ शाखा छिंदवाड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन 1 अगस्त 2025 को किया गया। इस गठन कार्यक्रम में संघ के जिला संरक्षक डॉ. दिलीप खरे और प्रदेश सचिव डॉ. धर्मेंद्र मेरावी की उपस्थिति रही, जिन्होंने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई और संपूर्ण चयन प्रक्रिया को दिशा दी।
नई कार्यकारिणी में डॉक्टर नितिन टेकरे को जिला संयोजक बनाया गया है, वहीं डॉक्टर राजा भैया सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉक्टर धर्मराज देशमुख को कार्यकारी अध्यक्ष और डॉक्टर हरि प्रसाद सतनामी को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर हेमंत दुबे, डॉक्टर दर्शना इवनाती, डॉक्टर नीरज विश्वकर्मा, डॉक्टर प्रमोद तेलंगे, डॉक्टर सुरेंद्र बुनकर और डॉक्टर दिनेश ढोक को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर कनिका सिंह, डॉक्टर शुभम बोरकर और डॉक्टर अविनाश उइके को जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त सचिव पद पर डॉक्टर संदीप यमदे, डॉक्टर प्रतिमा गजभिए, डॉक्टर वेदेही पुरी, डॉक्टर भावना कोलारे, डॉक्टर सौरभ सूर्यवंशी और अविनाश ठाकरे को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डॉक्टर विवेक रघुवंशी, डॉक्टर विद्या आलोनकर और डॉक्टर दुर्गेश उइके को दी गई है।
कार्यकारी सदस्य के रूप में डॉक्टर सजल नेमा, डॉक्टर नम्रता झांझोट, डॉक्टर सोना नाग, डॉक्टर नीतू चौधरी, डॉक्टर सोनिका मिश्रा, डॉक्टर कविता मसराम, डॉक्टर श्वेता धुर्वे, डॉक्टर सुजाता वाहने, डॉक्टर ज्योति आम्रवंशी और डॉक्टर दीक्षा गायकवाड़ को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सभी पदाधिकारियों को संगठन की मर्यादाओं का पालन करने और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाजहित में कार्य करते हुए आयुष चिकित्सा पद्धति की मजबूती और जनजागरूकता के लिए पूरी प्रतिबद्धता से योगदान देंगे। संगठन का यह नवगठित नेतृत्व जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी कार्य करेगा।




