Newsमध्य प्रदेश

महर्षि विद्या मन्दिर मे आयोजित हुई स्मार्ट लेडी प्रतियोगिता

छिंदवाड़ा : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर
की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था महर्षि विद्या मन्दिर मे आज महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सहर्ष महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यालय के बैनर तले महिलाओं के सम्मान मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अवसर पर बड़ी संख्या मे उपस्थित महिलाओं ने अपनी आकर्षक एवं सर्वोच्च प्रस्तुति दी |

मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमति पारुल पांडे, महिला बाल विकास अधिकारी, एवं अध्यक्ष के रूप मे श्रीमति क्षिप्रा गुप्ता, राष्ट्र सेविका समिति नगर कार्य वाहिका उपस्थित रही | श्रीमति पारुल पांडे ने अपने संबोधन मे कहा कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान मे नींव का पत्थर साबित होगा एवं महिलाओं को सामाजिक उत्थान हेतु अपने घरों से बाहर आना होगा |

प्राचार्या सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी ने कहा कि अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ साथ समाज हित मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं जो कि अत्यंत प्रशंसनीय है | हमे अपने जीवन मे महर्षि जी द्वारा प्रणीत भावातीत ध्यान को अपनाकर जीवन सहज, सरल एवं तनाव रहित बनाना चाहिये |

कार्यक्रम मे श्रीमति इंदिरा अलढक, श्रीमति रितु पांडे एवं श्रीमति मेघा साहू को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता के रूप मे नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | इसी प्रकार श्रीमति प्रीति बुनकर एवं कमलेश्वरी वानखड़े को सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया | सभी विजेताओं ने सामान्य ज्ञान, श्लोक प्रस्तुति, मंत्र प्रस्तुति, तकनीकी ज्ञान एवं कला व चित्रकारी के ज्ञान की श्रेणियो मे अपना उत्क्रष्ट प्रदर्शन किया | प्राचार्या सुश्री श्रद्धा त्रिपाठी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया |

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button