इस दौरान, प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक रूद्रयोग साधना, रूद्रअभिशेक व हनुमान चालिसा पाठ व आरती का कार्यक्रम होगा। दोपहर में 2 बजे से 5 बजे तक विभिन्न महिला रामायण मंडलों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जावेगी। रविवार 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा।
शुक्रवार 11 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से 108 जोड़ो की निःशुल्क श्री सत्यनारायण कथा पंडित अजय रत्नाकर पांडे द्वारा की जायेगी। 12 अप्रैल दिन शनिवार को श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर में प्रकटोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें ब्रम्हमुहुर्त प्रातः 4 बजे से 6 बजे तक श्री हनुमान जी का प्रकटोत्सव मनाया जायेगा।
आयोजन समिति ने 6 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले उक्त आयोजन में जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। 11 अप्रैल को आयोजित 108 जोड़ो की निःशुल्क श्री सत्यनारायण कथा के लिए इच्छुक श्रद्धालु आयोजन समिति से सम्पर्क कर सकते हैं।