Newsमध्य प्रदेश
नितिन बात्री नेपाल जनता पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक बनकर जिले का बढ़ाया मान

छिंदवाड़ा: नेपाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ पाठक और राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर राजीनंद प्रसाद चौधरी ने छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम रावनवाड़ा में जन्मे और वर्तमान में दिल्ली में निवासरत नितिन बात्री को पार्टी का अंतर्राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। नितिन बात्री की इस उपलब्धि से छिंदवाड़ा जिले, मध्य प्रदेश और पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है।
व्यक्तिगत जीवन
नितिन बात्री छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 9 लहगड़ुआ के निवासी हैं और उनके स्व.पिता श्री सुरेश बात्री डब्ल्यू. सी.एल. से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका छोटा भाई श्री नितेश बात्री लहगड़ुआ में ही निवासरत हैं।
शिक्षा और उपलब्धियां
नितिन बात्री ने नागपुर से एमबीए किया है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय दिल्ली की स्वायत्त संस्था सीडीसी द्वारा प्रबंधन परामर्श कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। उनकी पुस्तक “द सीक्रेट लेम्प आफ ए 100 बिलियन फार्च्यून” देश के कई केबिनेट मंत्रियों और बुद्धिजीवियों द्वारा सराही गई है।
राजनीतिक और सामाजिक करियर
नितिन बात्री ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्टडी सर्कल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और युवाओं के साथ “विकास की राजनीति” कार्यक्रम का बेहतर समन्वय किया। वे भाजपा दिल्ली प्रदेश (मजदूर मोर्चा) के पूर्व मीडिया प्रभारी और प्रदेश सचिव भी रहे। समाज सेवा में उन्होंने कई व्यक्तियों का इलाज कराने और उनकी समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया
नितिन बात्री पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के आल इंडिया पावर ग्रिड सुपरवाइजर एसोसिएशन के संरक्षक रहे हैं और जूनियर आफिसर्स एसोसिएशन की स्थापना में भी उन्होंने संस्थापक सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नई जिम्मेदारी
अंतर्राष्ट्रीय संयोजक के रूप में नितिन बात्री भारत और नेपाल जनता पार्टी के उद्देश्यों और हितों को पूरा करने और सनातन मूल्यों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। वे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लोगों के हितों को प्रतिनिधित्व देने और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात
नितिन बात्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश प्रवास से लौटने पर स्वागत के दौरान नारा लगाया कि “मोदी जी दुनिया को जीतेंगे” तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनके हाथ का दो बार स्पर्श करते हुए अभिवादन किया, जिससे यह क्षण उनके लिए स्मरणीय बन गया।
नेपाल भारत विश्व विकास मंच
नितिन बात्री नेपाल भारत विश्व विकास मंच के उपाध्यक्ष के रूप में नेपाल के काठमांडू की यात्रा कर चुके हैं और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व उप प्रधानमंत्री और सर्वदलीय नेताओं से मुलाकात कर नेपाल के लोगों के हितों पर चर्चा की है।
संस्कार व संस्कृति की रक्षा
नितिन बात्री संस्कार व संस्कृति की रक्षा और समाज को शक्तिशाली बनाने का कार्य करने वाले संगठन श्री देवालय संघ के राष्ट्रीय प्रभारी हैं।