छिंदवाड़ा में बढ़ती गर्मी और आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन ने शहर के विभिन्न चौराहों पर दुकान लगाने वाले जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क छाते वितरित की हैं।
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के छिंदवाड़ा राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सराहनीय पहल: बढ़ती गर्मी को देखते हुए जरूरतमंदो को किया छातो का वितरण अध्यक्ष यमराष्ट्रीय हिन्दू सेना की सराहनीय पहल: बढ़ती गर्मी को देखते हुए जरूरतमंदो को किया छातो का वितरण न साहू जी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और उन्हें मौसम की चुनौतियों से बचाना है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और संगठन जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष ऋषि लाला, नगर प्रभारी दीपक चंद्रवंशी, वैभव साहू, गोविंदा बम्होरे, मयंक सोनी और मोहन यादव शामिल थे।
राष्ट्रीय हिन्दू सेना की इस पहल को शहर में काफी सराहा जा रहा है और जरूरतमंद लोगों को इससे काफी राहत मिली है। संगठन की इस मुहिम से शहर के लोगों में एक सकारात्मक संदेश गया है और यह दिखाया है कि समाज सेवा के लिए संगठन कितना प्रतिबद्ध है।
आगे भी राष्ट्रीय हिन्दू सेना जरूरतमंदों की मदद के लिए इसी तरह की मुहिम चलाती रहेगी और समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण पेश करेगी।