मध्य प्रदेशराज्य

छिंदवाड़ा में होली के रंगों में रंगे भाजपाई: कार्यालय में आयोजित समारोह में जमकर मनाया रंग उत्सव

छिंदवाड़ा : भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री यादव ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जिले के निवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें एक दूसरे से गले मिल कर शांति, सद्भावना और भाईचारा संदेश दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि होली मिलन से सब में एकता का भाव जागृत होता है।
श्री यादव ने कहा कि होली रंग हमारी भक्ति, एकता और खुशी के प्रतीक हैं। उन्होंने भक्त प्रहलाद और होलिका की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि होली का पर्व हमें सत्य और असत्य के बीच के संघर्ष की याद दिलाता है।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित रमेश दुबे, रमेश पोफली, पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड़, नत्थनशाह कवरेती, ताराचंद बावरिया, महापौर विक्रम आहके, अध्यक्ष भारिया विकास प्राधिकरण दिनेश अंगारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सक्सेना, लखन वर्मा, आशीष ठाकुर, विजय पांडे, अजय सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बीरपाल इवनाती, जिला महामंत्री श्रीमती कांता ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कमलेश उईके, जिला मंत्री अनुज पाटकर, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, अर्पण मैद, मनोज चौरे, अध्यक्ष जनभागरीदारी समिति भारत घई, राहुल बंटी उईके, संजीव रंगू यादव, धनराज भूरा भावरकर, राजकुमार बघेल, प्रमोद शर्मा, मनोज सक्सेना, राकेश माईकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, दिन्शु यादव, अनिश पटेल, विनोद मालवी, बंटी राय, मनोज मंडराह, विजेन्द्र चौहान बल्लू यादव, कमलेश ठाकरे, श्रीमती भारती साहू, मुक्कू लालवानी, जिले के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतृत्व सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button