Newsमध्य प्रदेश

दुष्कर्मियों पर त्वरित कार्रवाई: चंद घंटों में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों उमेश यदुवंशी और टिट्टू उर्फ पंचूम वाड़िवा को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने अक्टूबर 2024 और जनवरी 2025 में पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने 15 जून 2025 को अपने माता-पिता के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता (IPS) और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती प्रियंका पाण्डे के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने थाना प्रभारी नवेगांव उपनिरीक्षक महेन्द्र शाक्य और थाने के हमराह स्टाफ के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
– उमेश पिता मंगिरया यदुवंशी: उम्र 20 साल, निवासी ग्राम निमोटी थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा
– टिट्टू उर्फ पंचूम वाड़िवा: उम्र 21 साल, निवासी ग्राम सुनारखापा थाना बैतूल बाजार जिला बैतूल
पुलिस टीम की भूमिका:
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती प्रियंका पाण्डे, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र शाक्य, सउनि. लखनलाल सरयाम, प्र.आर. 704 सीताराम नरें, प्र.आर. 169 जयप्रकाश सैयाम, आर. 1087 सोनू, आर. 900 रुमन सिंह, आर. 679 श्यामलाल, आर. 1089 रामकिशोर, आर. 382 अरूण, आर. 1092 रूपेश की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button