Newsमध्य प्रदेश
भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला: टैक्स वृद्धि के खिलाफ शहर कांग्रेस व कांग्रेस पार्षद दल ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ ने कभी भी जनता पर टैक्स का भार नहीं डाला। कांग्रेस की सरकार में निगम में किसी प्रकार के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार आई, उन्होंने सर्वप्रथम जनता पर कर का बोझ डाला।
भाजपा सरकार में महंगाई का सामना करना पड़ा
भाजपा की सरकार में हर छोटी-बड़ी वस्तुओं के दाम आसमान पर हैं। जनता के टैक्स से चलने वाली जनसुविधाएं भी अब महंगी हो चुकी हैं, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ रहा है। भाजपा को इससे कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि उसे जनता की चिंता केवल और केवल चुनाव के समय होती है।
टैक्स वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान
शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपा सरकार द्वारा जनता पर डाले गए टैक्स के बोझ के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। शहर के वार्ड क्रमांक 40 और 45 में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घर-घर जाकर व्यक्तिगत बढ़ाए गए कर के खिलाफ हस्ताक्षर लिए।
भाजपा की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता
कांग्रेस नेताओं ने आमजन का समर्थन जुटाते हुए बताया कि भाजपा रोजमर्रा की प्रत्येक वस्तुओं के दामों में वृद्धि कर जनता को लूट रही है। जब तक जनसमर्थ इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाएगा, तब तक भाजपा की मनमानी इसी तरह जारी रहेगी, जिसकी खिलाफत नितांत आवश्यक है। आयोजित हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।