Newsमध्य प्रदेशराजनीतिक

फग्गन सिंह कुलस्ते का कांग्रेस पर बड़ा आरोप: बोले- बाबा साहब का हमेशा किया अपमान, उनकी बुद्धिमत्ता को कभी नहीं किया स्वीकार

छिंदवाड़ा : स्थानीय प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सलेंस के आडिटोरियम में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते थे।

संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में किया गया था। कार्यक्रम का प्रारंभ मां भारती की आरती और डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र फग्गन सिंह कुलस्ते का कांग्रेस पर बड़ा आरोप: बोले- बाबा साहब का हमेशा किया अपमान, उनकी बुद्धिमत्ता को कभी नहीं किया स्वीकारके समक्ष दीपफग्गन सिंह कुलस्ते का कांग्रेस पर बड़ा आरोप: बोले- बाबा साहब का हमेशा किया अपमान, उनकी बुद्धिमत्ता को कभी नहीं किया स्वीकार प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद वंदे मातरम गीत गायन किया गया और पहलगांव आतंकवादी हमले में शहीद व्यक्तियों के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब विद्वान व्यक्ति थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनकी बुद्धिमत्ता को कभी स्वीकार नहीं किया और उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई कुप्रयास किए। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब को चुनाव हराने के लिए कई हथकंडे अपनाए और उन्हें लोकसभा चुनाव में पराजित करवा दिया।

श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब को सम्मान देने के लिए उनसे जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान दिलाने का काम किया।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति डेहरिया ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा देश के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को संक्षिप्त में बताया। छिंदवाड़ा लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक सिवनी नरेश दिवाकर ने अपने भाषण में बाबा साहब के बचपन की एक घटना का वर्णन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पी आर डेहरिया डब्ल्यू सी एल के सेवा निवृत्त कर्मचारी द्वारा की गई और कार्यक्रम का संचालन श लोकेश डेहरिया ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button