पातालकोट से आएंगे 50 कलाकार, छोटीबाज़ार से निकलेगी छिन्दवाड़ा की पारंपरिक जगन्नाथ रथयात्रा
भगवान मदन मोहन जी की प्रतिमा रहेगी विशेष आकर्षण का केन्द्र

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से प्रस्थान करेगी रथयात्रा
शुक्रवार को निकलने वाली यह रथयात्रा दोपहर 12 बजे से प्रस्थान करेगी और शाम 4 बजे परम संतोष श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में जाकर संपन्न होगी। यहाँ पर विश्राम के बाद प्रभु को वर्धमान सिंटी स्थित पं विजय आनंद दुबे के निवास जगन्नाथ आराधना स्थली के लिए विशेष छिन्दवाड़ा के महाराजा रथ से ले जाया जाएगा।
विविध धार्मिक संस्कारों और पूजन अर्चन का आयोजन
इस दौरान जगन्नाथ पुरी की परंपरानुसार भगवान मदनमोहन के भी दर्शन श्रद्धालुओं को हो सकेंगे। यात्रा प्रभारी आदित्य कराड़े ने बताया कि यात्रा की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और तीन दिवसीय पूजन महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया है। जिसमें जगन्नाथ जी के अनन्य भक्त पं स्पंदन आनंद दुबे द्वारा 25 जून को भगवान का नवयोवन संस्कार विधि-विधानपूर्वक किया गया।
विशेष पूजा और आरती का आयोजन
आज सुबह चार बजे से ही शुरू हो जाएगी विशेष पूजा। आयोजन प्रमुख पं स्पंदन आनंद दुबे ने जानकारी दी कि आज के इस विशेष दिन पर सुबह चार बजे से कलश स्थापना होगी। इसके बाद मंगला आरती के साथ श्रीसूक्त और पुुरष सूक्त का पाठ होगा। अभिषेक और बड़ा श्रृंगार आरती के बार अटका भोजन पूजा होगी। इसके बाद सहस्त्रनाम पाठ के बाद धूप आरती के पश्चात भगवान के दर्शन के लिए पट खुलेंगे।