Newsमध्य प्रदेश
दादाजी दरबार के लिए 411 किमी की पदयात्रा, मां नर्मदा का जलकलश लेकर सांसद बंटी विवेक साहू, 14 दिवसीय पदयात्रा में शहर और गांवों में भव्य स्वागत

छिन्दवाड़ा- दादाजी दरबार खंडवा में धुनी वाले दादाजी के दरबार में माथा टेकने के लिए 14 दिवसीय 411 किमी की पदयात्रा की शुरूआत सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार को की। पदयात्रा शुरू करनें के पहले सांसद ने अपने निवास स्थान पर मा नर्मदा के जलकलश की परिवार सहित विधि विधान से पूजा की। सांसद बंटी साहू अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी साहू के साथ घर से जलकलश लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे।

हनुमान मंदिर में पूजारियों द्वारा साहू परिवार की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की जलकलश की विधिविधान से पूजा अर्चना की। मां नर्मदा के जलकलश को पदयात्रा के साथ चल रहे रथ में सांसद श्री साहू के द्वारा रखा गया। अपनी 14 दिवसीय पदयात्रा को शुरू करने के पूर्व सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम स्थल में मौजूद सभी धर्मों के धर्मगुरूओं का पुष्प व शाल श्रीफल से सम्मान कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। सभी धर्मगुरूओं ने सांसद श्री साहू को आर्शीवाद देते हुए उनकी सफल पदयात्रा की कामना की।

सांसद बंटी विवेक साहू के निवास स्थान के सामने स्थित हनुमान मंदिर से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा सत्कार चौक, कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने से होते हुए गुरैया सब्जी मंडी से होकर अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर रवाना हुई। पदयात्रा का छिन्दवाड़ा शहर सहित ग्रामीण अंचलों में भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में पदयात्रियों के साथ सांसद श्री साहू चल रहे है। इस दौरान हुई बारिश भी पदयात्रा को रोक नहीं पाई।

पदयात्रा का रोहना सहित अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा के रोहना पहुंचने पूर्व युवा नेता अजय सक्सेना ने सांसद बंटी विवेक साहू का स्वागत किया। रोहना में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, विजय पांडेय, पंकज शुक्ला, छोटु पाल, धर्मेन्द्र मिगलानी, सीताराम चंद्रवंशी, अखिलेश शुक्ला, बब्लु विश्वकर्मा, अभिषेक वर्मा, नीरज वर्मा, शरद पेठने, गुडडा सुर्यवंशी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में रोहनावासी उपस्थित थे। पदयात्रा के सांसद निवास के सामने से प्रारंभ होने के बाद नाहर नर्सिग होम के सामने गुम्ठी व्यपारी संग, सत्कार चौक में सिंघई परिवार, गुलाबरा मेन रोड के पास गुलाबरा वासियों एवं गोयल परिवार, शुक्ला ग्राउंड के पास तिलोरे कुन्बी समाज एवं वार्ड वासियों के द्वारा, छिन्दवाड़ा के महाराजा के संगठन के द्वारा, आदिनाथ पेट्रोल पम्प में चन्द्रकुमार चंदू जैन के द्वारा, रानी की कोटी के पास मंडल अध्यक्ष श्रीमति लीला बाजोलिया एवं वार्ड वासियों द्वारा, गुरैया मंडी में गुरैया व्यपारी मंडल सहित अन्य स्थानो पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रमुख सामाजिक संगठनों की रही मौजूदगी
दादाजी दरबार खंडवा के लिए रवाना हुई 14 दिवसीय पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर सकल जैन समाज, खंडेलवाल पंचायत, जिला नेमा समाज, गोला पुरब जैन समाज, तारण जैन समाज, परवार जैन समाज, सोनी समाज, अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, रघुवंशी समाज, कलचुरी कलार समाज, पवार समाज, गुजराती समाज, किरार समाज, सैन समाज, सिख समाज, कुर्मी समाज, राजस्थानी ब्राम्हण समाज, चौरसिया समाज, अहिरवार समाज, वाल्मिकी समाज, राजपूत समाज, गुप्ता समाज, कुशवाहा समाज, मांग समाज, वंशकार समाज, श्री रामलीला मंडल, बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट, गोंड समाज महासभा, मंडी व्यापारी संघ, गांधीगंज व्यापारी संघ, महाराश्ट्रीयन स्वर्णकार समाज, स्वर्णकार समाज, सिन्धी समाज, साहू समाज संगठन, पंजाब सेवा समिति, झंग पंजाबी समाज, माली समाज, प्रेस क्लब व प्रेस एसोसिएशन, जिला क्षत्रिय पवार समाज, अधिवक्ता संघ, पाल समाज, कतिया समाज, तिरोली कुनबी समाज, लोणारी कुनबी समाज, मेहरा डेहरिया समाज, गुजराती समाज, रविदास समाज, पंजाब सेवा समिति, जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन सहित अन्य संगठन शामिल है।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
दादाजी दरबार खंडवा के लिए रवाना हुई 14 दिवसीय पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके, विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़, नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका परासिया अध्यक्ष विनोद मालवी, नगर पालिका दमुआ अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, वरिष्ठ भाजपा राजू नरोटे, टीकाराम चंद्रवंशी, मनोज नेमा हर्रई, नरेश साहू, प्रभुनारायण नेमा, मिलाब चौहान, जगेन्द्र अल्डक, लखन वर्मा, संतोष जैन, बंटी पटेल, अनिल राय, अनिल गोयल, चंद्रकुमार चंदू जैन, संजय पटेल, संजय सक्सेना, मनोज सक्सेना, शम्भू साहू, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बाजोलिया, सोनू सरसवार, देवी पाल, पवन बंजारा, प्रभाकर बोबड़े, ओम पटेल, पार्षद श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, राजेश मोखलगाय, चंद्रभान देवरे, प्रमोद शर्मा, रंगू यादव, माइकल पहाड़े, राहुल बंटी उईके, विजय पाटिल, धनराज भूरा भावरकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, कमलेश वर्मा, मोनू साहू, सदन साहू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, सामाजिक बंधु, महिलाएं और आमजन उपस्थित थे।